फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में खबर का असर, अपने मूल रूप में आई स्व.कल्पनाथ राय की प्रतिमा.. अब चारों प्रतिमाओं की होगी नियमित सफाई

जिला अस्पताल परिसर के पार्क में स्थापित स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा की सफाई अस्पताल प्रबंधन द्वारा मंगलवार को सफाई कराई गई। उसके बाद कल्पनाथ राय स्मृति ट्रस्ट ने की सफाई की। साथ ही ट्रस्ट द्वारा अब नियमित रूप से इस प्रतिमा के साथ दूसरे जगह पर लगी तीन प्रतिमाओं की सफाई कराने की बात कही गई। बताते चले कि अमर उजाला द्वारा मंगलवार को विकास पुरूष की प्रतिमा पर गंदगी, जिम्मेदार मौन शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें इस प्रतिमा के चेहरे पर लगी गंदगी की सफाई की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था।मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के बाद जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनज्जय कुमार ने अपने देखरेख में सफाई कराई।उधर इस समाचार को संज्ञान में लेकर कल्पनाथ राय स्मृति ट्रस्ट के सदस्य हनी मिश्र, नवीन मिश्र, सोनू बाबा, अरविंद गिरी, दीनानाथ जायसवाल, राजाराम पांडेय, कलकल जायसवाल आदि ने जिला अस्पताल परिसर में लगी प्रतिमा एवं उसके आस- पास की सफाई का जिम्मा उठाते हुए कहा कि शीघ्र ही इसके सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जिम्मेदारों को अवगत कराया जाएगा।वहीं स्व.कल्पनाथ राय की बहू डॉ. सीता राय ने बताया कि बेहद शर्मनाक बात है प्रतिमा की सफाई जिसके जिम्मे थी, वह अपनी जिम्मेदारी पूरा करने में पूरी तरह से उदासीन रहे। अमर उजाला द्वारा इस मामले को उजागर कर सराहनीय कार्य किया गया है। अब अब ट्रस्ट समिति द्वारा जिला अस्पताल परिसर में लगी प्रतिमा एवं उसके आस- पास की सफाई का जिम्मा उठाते हुए कहा कि शीघ्र ही इसके सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जिम्मेदारों को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें