फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होने के 24 घंटे बाद ही तोड़ दिए गए अवैध कट

प्रगति चंद Updated Thu, 29 Jan 2026 03:51 PM IST

मऊ जनपद को लखनऊ से जोड़ने वाले राज्य मार्ग 34 पर नगर पालिका से नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना के बीच बने अवैध कट को लोक निर्माण विभाग द्वारा बंद करने के 24 घंटे के बाद ही तोड़ दिया गया है। आवाज कट को बंद करने के दौरान दीवार के बीच में मिट्टी नहीं डालने से एक बार फिर अवैध कट लोगों के लिए जानलेवा साबित होगा। नगर पालिका से लेकर मुहम्मदाबाद गोहना तक 14 से ज्यादा अवैध कट बनाए गए थे। बीते दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने इन सभी अवैध कट को बंद करने के निर्देश दिए थे। 27 जनवरी को इन सभी अवैध कट को लोक निर्माण विभाग द्वारा बंद किया गया था। निर्माण के 24 घंटे बाद ही नगर पालिका के बड़ागांव बरलाई और अमारी पुलिया के पास ईंट और सीमेंट से जोड़े गए अवैध कट को तोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो लेन के इस राजमार्ग पर अवैध कट बनाने के दौरान ईंट और सीमेंट लगाकर करीब एक फीट ऊंची दीवार का निर्माण कराया गया था। हालांकि दोनों लोन की तरफ दीवार बनाने के बाद बीच में मिट्टी नहीं डाली गई। इससे अराजक तत्वों ने करीब 4 किलोमीटर के बीच में बने तीन अवैध कट को तोड़ दिया। एक बार फिर से यह सभी अवैध कट लोगों के लिए जानलेवा साबित होंगे। स्थानीय लोगों की मांग है कि अवैध कट बनाने के साथ दोनों दीवारों के बीच में मिट्टी डाली जाए और विभाग की जिम्मेदारी तय हो, अवैध कट को बंद करने के स्थाई समाधान पर काम हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें