मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के सरवा छावनी गांव में सोमवार की सुबह अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से गृहस्थी के समान सहित कई अन्य सामान जलकर राख हो गया। परिजनों का कहना है कि आग की लपट उठने के बाद लगातार फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, वहां से कोई जवाब नहीं मिला।