हर वर्ष की भांति होली के दूसरे दिन यानी मंगलवार को मऊ पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक इलमारन, सीओ मधुवन अभय सिंह, सीओ घोसी दिनेशदत्त मिश्रा, मुहम्मदाबाद गोहना, सीओ अजय विक्रम सिंह सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा गुलाल व रंगो से जमकर होली खेली गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ एसपी होली के मधुर गीतों पर ठुमका लगाते दिखे।