सदर तहसील पर शुक्रवार को गरीब समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही नौ सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश बागी ने धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि डोम मुसहर, नट, धरिकार, बासफोर, पत्थरकट जाति को जमीन पट्टा किया जाए। जिससे गरीब समाज के लोगों के पास अपनी भूमि हो सके। उन्होंने कहा कि अभी भी इन समाज के लोग अपने मौलिक अधिकारों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि इन समाज के लोग 75 साल बाद भी दर-दर ठोकर खा रहे हैं। इन लोगों को राशन कार्ड दिया जाय। जिसपर प्रति यूनिट 25 किलो राशन मिले। डोम, मुसहर, नट, धरिकार, बासफोर, पत्थरकट जाति के लोगों का बिजली का बिल 50 रुपया किया जाए।वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद भास्कर ने कहा कि इन जाति के बच्चों को 5000 रुपया प्रोत्साहन के रुप में छात्रवृत्ति प्रदान किया जाय। सभी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। जिससे सरकार के योजनाओं का लाभ मिल सके। धरना प्रदर्शन में मुख्य रुप मे लालजी, अनिल कुमार,वीरेंद्र कुमार, अनिल, राजेश, संतोष, सूर्यनाथ, पप्पू चौधरी, शिवजी, रामदेव, भगवान, मैना, सुनैना, दमंती, प्रमिला आदि मौजूद रहे।