फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में छठ पर्व की पूर्व संध्या पर हुई गंगा आरती, दिया गया स्वच्छ गंगा का संदेश

मऊ नगर स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर स्थित ब्रह्मसरोवर तट पर गंगासमग्र और सेवाभारती के तत्वावधान में छठ की पूर्व संध्या पर गंगाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने गंगा की आरती में भाग लिया। गंगा समग्र के जिला प्रमुख संयोजक श्रीनिवास राय ने बताया कि गंगा समग्र का उद्देश्य ,गंगा जी एवं अन्य सहायक नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिए एक समर्पित संगठन है, जो इस कार्य के लिए अनेक प्रकार से कार्य कर रहा है। आप सब उससे जुड़ कर इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान कर सकते हैं। अपील की कि अपने आसपास कि नदी, गांव के तालाब पर साप्ताहिक गंगा आरती करें। पास की छोटी नदी और तालाब को कब्जामुक्त कराकर उसे गहरा करवाएं। उसके किनारे पेड़ पौधा लगाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें