मऊ के सरयू नदी के पुल पर आए दिन दुर्घटना होती है। लोग नदी से पुल में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लेते हैं। यह सुसाइड प्वाइंट बन गया है। ऐसी घटना को रोकने के लिए रविवार को साहब यादव के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपनिरीक्षक को सौंपा। इस मौके पर साहब यादव ने कहा कि गोरखपुर राप्ती पुल पर इसी प्रकार की घटनाएं होती थीं लेकिन शासन-प्रशासन की तरफ से पुल पर जाली लगा दिया गया है। इससे वहां घटना नहीं होती है। उसी प्रकार अगर दोहरीघाट पुल पर प्रशासन की तरफ से जाली लगा दी जाती तो इस तरह की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकती है। अगर अब भी जिला प्रशासन नही जागा तो आगे इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान अनिल यादव, अजय यादव, विशाल कुमार, सत्यम धारिकार, सुजीत, सतीश, आदित्य, प्रदीप, गौरव, मोनू, रितेश आदि उपस्थित रहें।