कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यव्यापी आह्वान पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए माकपा के नेताओं ने कहा कि योगीराज में दलित महिलाओं, अल्पसंख्यकों पर हमले की बाढ़ सी आ गई है।