फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ के जिला अस्पताल में घोसी सांसद से चिकित्सक की बहस, देखें वीडियो

मऊ के जिला अस्पताल में घोसी सांसद राजीव राय से ओपीडी में अपने चेंबर में बैठे एक डाक्टर से सांसद की बहस हो गई। उधर सांसद के निरीक्षण में गायब मिले चिकित्सकों को सीएमएस द्वारा नोटिस जारी किया गया। सांसद एक शिकायत पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान पहले ओपीडी में नाक काल गला विशेषज्ञ डॉ. सौरभ त्रिपाठी के चेंबर में पहुंचे सांसद से डाक्टर ने जानकारी लेकर आने की बात कही और इस बात को लेकर जमकर बहस हो गई। निरीक्षण के बाद सांसद ने कहा कि जिस डाक्टर द्वारा अभद्रता की गई है, उससे वह बुरी तरह से आहत है। आज तक मेरी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं हुआ है। बताया कि वह इस डाक्टर के अभद्रता की शिकायत वह सीएमएस को अवगत कराने के साथ शासन को इससे अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें