मऊ घोसी कोतवाली क्षेत्र में मझवारा मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम करीब दस बजे एक बेकाबू कार ने एक फल के ठेले में टक्कर मार दिया।हादसे में फल विक्रेता और उसका भाई घायल हो गया, उधर इस मामले में घायल फल विक्रेता ने घोसी कोतवाली में तहरीर देकर कारवाई की मांग की। दी गई तहरीर के अनुसार घोसी नगर के कस्बा खास निवासी अभिमन्यु सोनकर (26)ने बताया कि वह फल विक्रेता का काम करता है।बताया कि रोज की तरह वह सोमवार की रात्रि 10:30 बजे के आस पास मझवारा मोड़ से अपने फल के ठेले की दुकान को बंद करके अपने भाई सूरज सोनकर(28) के साथ घर जाने को तैयारी में था।ईसीबीच क एक कार के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर फल के ठेले की दुकान में टक्कर मार दिया।जिससे फल विक्रेता अभिमन्यु सोनकर और उसका भाई सूरज सोनकर घायल हो गए।आस पास के लोगों दोनों भाइयों को घोसी सीएचसी घोसी में लाकर भर्ती कराया।उधर इस मामले में घायल अभिमन्यु सोनकर ने पुलिस को तहरीर देकर कार चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने को मांग की।