मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर हुई बारिश के बाद जल जमाव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं शहर में भी कई स्थानों पर बारिश के जल जमाव से लोगों बाद जलजमाव हो गया। नगर के ब्रह्मस्थान पोखरे में बारिश का पानी भरने से पोखरा ओवरफ्लो हो गया। इसके साथ ही वाराणसी -गोरखपुर मार्ग पर नगर के गाजीपुर तिराहा से लेकर भीटी तक जाने वाली सड़क के फुटपाथ पर पानी जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हुई।इस दौरान कई जगहों पर लोग पानी में गिर भी गए।