फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में 1101 अभ्यर्थियों ने छोड़ी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) बृहस्पतिवार को जिले के 25 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों को कड़ी जांच पड़ताल के बीच परीक्षा कक्ष भेजा गया। पहले दिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा जिले के 26 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली में 11064 के सापेक्ष 9963 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। वहीं परीक्षा छूटने के दौरान जान से लोगों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें