फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला हेल्थ कैंप में 110 स्कूल के बच्चों का हुआ उपचार

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में मधुबन तहसील के गंगऊपुर कंपोजिट स्कूल में बुधवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों के साथ पथरी के भी मरीज पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें दवाइयां दीं। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन अस्पताल में हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही निशुल्क दवा भी वितरित की गईं। शिविर का उद्घाटन मधुबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर डॉ. शिनानंद राम ने फीता काटकर किया। शिविर में डॉ. शिवानंद राम और डॉ. नासिर अली, डॉ. यूसी गुप्त और फार्मासिस्ट शैलेंद्र यादव ने 110 स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें 20 स्कूली बच्चें अधिकांश मरीज मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित थे।वहीं कई बच्चों ने दांत में परेशानी के बाद आंखों की रोशनी प्रभावित की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें