मथुरा में राजीव भवन के पास 33 केवी लाइन पर काम करता युवक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन और साथी शव को लेकर कैंट बिजली घर पहुंच गए। यहां देर तक हंगामा होता है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम दीपू है। वह मंगलवार सुबह 33 केवी की लाइन पर काम कर रहा था। शटडाउन होने के बाद भी लाइन में अचानक करंट आ गया। इसके कारण दीपू करंट में चपेट में आने से झुलस गया और उसकी मौत हो गई।