फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रक की टक्कर से हुई किशोर की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

अरुन पाराशर Updated Sun, 04 Jan 2026 02:05 PM IST

मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के डांगोली गांव में रविवार को सड़क पार कर रहे किशोर की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा कर दिया। जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मांट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और स्थिति को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को गांव डांगोली निवासी 15 वर्षीय कान्हा पुत्र बालकिशन सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक चालक मौके से गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें