यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा में घने कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर लगने के बाद इन वाहनों में भयंकर आग लग गई। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं 39 लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे की प्रत्यक्षदर्शी शिवांगी मिश्रा निवासी गौड़ा ने बताया कि कि वे नोएडा परीक्षा देने जा रही थीं। बस में सो रही थीं, तभी धमाके की आवाज सुनकर जाग गईं। उनको भी चोट आई है।