तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में वीकेंड पर रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान श्री बांकेबिहारी मंदिर और श्री राधावल्लभ मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। इस मौके पर पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाएं फेल नजर आईं। नगर निगम चौराहे से अटल्ला चुंगी तक भीषण जाम लगा रहा। वहीं ड्यूटी पर कोई भी ट्रैफिककर्मी या पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।