मथुरा के छाता कस्बे के गोवर्धन मार्ग पर शनिवार को दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई। बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उससे पांच हजार रुपये नकद व कानों के कुंडल लूट लिए। वारदात के बाद माैके से भाग गए। बुजुर्ग महिला ने बताया कि दो व्यक्तियों ने उसे रोका और उसे तंत्र-मंत्र करने लगे। बताया कि वह स्कूल से काम कर वापस घर जा रहीं थीं। पीछे से आए लोगों ने उन्हें अपनी बातों में फंसा कानों के कुंडल उतरवा लिए और थैले में रखी नकदी भी ले ली। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। लूट की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।