फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर के पास खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को चोरी कर ले गया चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Nov 2025 10:12 PM IST

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत किसान के घर के पास खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को अज्ञात चोर चुरा ले गया। चोर ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने थाना जैंत पर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जैंत थाना क्षेत्र के गाँव छटीकरा निवासी रोहन सिंह पुत्र लीला सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार की रात लगभग 10:30 बजे अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से कृषि कार्य करके घर आया था। जिसके बाद वह घर के पास ट्रैक्टर खड़ा कर अंदर खाना खाकर सो गया। जब वह सुबह जागा और खेती के काम के लिए अपना ट्रैक्टर लेने पहुंचा, तो ट्रैक्टर ट्रॉली वहां नहीं थे। ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाते हुए रात्रि करीब एक बजे अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दे रहा है। किसान रोहन सिंह ने ट्रैक्टर चोरी का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें