मथुरा में महिला थाने के सामने सोमवार दोपहर सड़क अखाड़े में तब्दील हो गई। सुलह समझौता को आए मायके-ससुराल वालों में हाथापाई हो गई। बीच सड़क पर हाथापाई होती देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया है।