फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : UP: महिला दरोगा को दिखाए वीडियो...फिर कमरे में घुस गया एसआई, आबरू पर किया हमला

मथुरा के साैंख के मगोर्रा थाने में तैनात एक दरोगा बुधवार की रात शराब के नशे में साथी महिला दरोगा के कमरे में घुस गया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला दरोगा ने किसी तरह अपनी आबरू बचाई और एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि मगोर्रा थाने में तैनात दरोगा मोहित राणा ने महिला दरोगा को अपने मोबाइल पर कुछ वीडियो भी दिखाए। इसे देखकर महिला दरोगा काफी नाराज हो गईं। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय से की। मामला एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने एएसपी त्रिगुण विषेन और सीओ गोवर्धन आलोक सिंह को मामले की जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें