फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली खंभों से टकराई, वाहनों को मारी टक्कर, जान बचाकर भागे लोग

मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाया। कामां तिराहे से संकेत की ओर जा रही रिठोरा में तेज रफ्तार कार बुधवार रात करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों से जा टकराई। हादसे में तीन बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि रास्ते में खड़ी मोटरसाइकिल और एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार में दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार टकराते ही पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसाना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के कारण बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पर भी असर पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घायलों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें