फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज में छाया उल्लास...बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़

भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव के बाद ब्रजभूमि में नंदोत्सव की धूम मची हुई है। रविवार को वृंदावन के मंदिरों में भक्तों ने नंदोत्सव मनाया। यशोदानंदन के धरा अवतरण पर ब्रज में चहुंओर आनंद उमंग छाया हुआ है। मंदिर देवालयों के साथ धार्मिक नगरी के जर्रे जर्रे से नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के उद्घोष सुनाई दे रहे हैं। वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के बाद भक्तों को सेवायत गोस्वामी द्वारा फल, मिष्ठान,खिलौने ,वस्त्र उपहार स्वरूप लुटाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें