फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संत प्रेमानंद के प्रति आस्था, 500 किमी की दंडवती परिक्रमा पर निकला करन; लखनऊ से पहुंच चुका है मथुरा

अरुन पाराशर Updated Sat, 07 Feb 2026 05:28 PM IST

संत प्रेमानंद के भक्त दुनियाभर में हैं। लेकिन एक भक्त 500 किमी की दंडवती परिक्रमा पर निकला है। लखनऊ से शुरू हुई दंडवती परिक्रमा मथुरा के राया तक पहुंच चुकी है। जल्द ही वृंदावन पहुंच सकती है। लखनऊ के काकौरी निवासी 20 वर्षीय करन ने वृन्दावन के संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए 17 अगस्त से दंडवती परिक्रमा शुरू की। वह प्रतिदिन चार-पांच किमी चलते हैं। मथुरा के राया में पहुंच चुके हैं। करन के साथ उसके दो साथी अखिलेश यादव और अंकित यादव भी एक बाइक से उनके साथ चल रहे हैं। करन ने बताया कि प्रेमानंद के महाराज के उत्तम स्वास्थ्य की कामना और श्रीजी की कृपा से वह दंडवती परिक्रमा पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करते हैं। जब छह माह की छुटृटी मांगी तो मना कर दिया, लेकिन जब  छुट्टी के पीछे यात्रा का उद्देश्य बताया तो उन्होनें भी खुशी के साथ छृट्टी दे दी। करन पूरी भक्ति भावना के साथ 500 किमी की परिक्रमा कर रविवार के दिन वृन्दावन पहुंच सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें