फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूजीसी के नए नियम के विरोध में संत, दिनेश फलाहारी महाराज ने खून से लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण से जुड़े याचिकाकर्ता के रूप में चर्चित दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर यूजीसी के नए प्रावधानों पर विरोध दर्ज कराया है। फलाहारी बाबा ने कहा कि यूजीसी के कुछ प्रावधानों से सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के सामने चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि शिक्षण और रोजगार के अवसरों में पहले ही प्रतिस्पर्धा बढ़ चुकी है। ऐसे में नई व्यवस्थाओं से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में परिवार सिर्फ शिक्षा के माध्यम से ही आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से शिक्षा नीतियों की समीक्षा करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें