मथुरा के परखम में चल रहे आरएसएस के शिविर में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक को संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत संबोधित करेंगे। इस बैठक में संघ के 46 प्रान्त के 393 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। यह शिविर 20 अक्टूबर से शुरू हुआ था और इसके छठवें दिन इस बैठक की शुरुआत हुई।