फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'मस्जिद के नाम पर अतिक्रमण..', साध्वी प्राची ने की सपा नेता के बयान पर तीखी टिप्पणी

हिंदूवादी फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची शनिवार को वृंदावन पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। दर्शन के उपरांत वे हंस मुनि उदासीन आश्रम पहुंची, जहां उन्होंने महंत उपदेश दास जी महाराज व गिर्राज शर्मा को राखी बांधी। पत्रकारों से बातचीत में साध्वी प्राची ने समाजवादी पार्टी नेता एचटी हसन के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने मस्जिद पर बुलडोजर चलाने को आपदा आने का कारण बताया था। साध्वी ने कहा कि 'आपदा आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। यह केवल भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य देशों में भी आती है। मस्जिद या मजार के नाम पर यदि अतिक्रमण किया जाएगा, तो उस पर बुलडोजर चलना ही चाहिए'।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें