मथुरा के शहर कोतवाली की कृष्णानगर चौकी क्षेत्र स्थित एक होटल के सामने सोमवार को नाले की सफाई में जानवरों के अवशेष निकले। इसकी जानकारी हिंदूवादी नेताओं को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने होटल स्वामी पर जानवरों के कटान का आरोप लगाते हुए नारेबाजी और हंगामा किया। साथ ही होटल स्वामी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जानवरों के अवशेष जांच के लिए वेटरनेरी कॉलेज की लैब भेजे हैं।