फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में स्मार्ट मीटर के विरोध में निकाली रैली, मीटर तोड़े

मथुरा जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बढ़ते बिजली बिल और तकनीकी खामियों से परेशान लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लक्ष्मी नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने-अपने घरों से स्मार्ट मीटर उतारकर सिर पर रखे और रैली निकालते हुए लक्ष्मी नगर सब स्टेशन पहुंच गईं। यहां नारेबाजी कर विरोध स्वरूप मीटर जमीन पर पटक कर तोड़ दिए। अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। लक्ष्मी नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के कारण हो रही परेशानी पर विरोध जताया। कई महिलाओं ने विरोध स्वरूप स्मार्ट मीटर सड़क पर फेंककर तोड़ दिए। रुक्मिणी ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली के बिल लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। भगवती ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद खराब मीटर नहीं बदले जा रहे हैं। धर्मवती ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल तीन से चार गुना तक बढ़ गया है। एडवांस भुगतान के बावजूद बिजली कटौती की जा रही है। महिलाओं का कहना है कि सरकार स्मार्ट मीटर योजना को लागू कर रही है लेकिन लोगों की परेशानियों और आर्थिक स्थिति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। उन्होंने बिलों की जांच कराने, खराब स्मार्ट मीटरों को तत्काल बदलने का आश्वासन दिया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें