फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश से मंडी में बहा किसानों-आढ़तियों का धान

मथुरा। जिले में बृहस्पतिवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों और आढ़तियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मंडी में जलभराव से धान की ढेरियां पानी में बह गईं और बोरियां भीग गईं। वहीं, खेतों में हाल ही में बोई गई सरसों की फसल पर भी बारिश के असर की आशंका जताई जा रही है। दोपहर को हुई बारिश से कृषि उत्पादन मंडी समिति में जलभराव हो गया। पानी में खुले में रखी धान की ढेरियां बह गईं और बोरियों में भरा धान भीग गया। इससे किसानों और आढ़तियों को काफी कसान हुआ है। मंडी प्रशासन ने पंप चलाकर पानी निकलवाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। दोपहर में तेज आंधी के बाद शहर में करीब दो घंटे रिमझिम बारिश हुई। छाता-कोसी क्षेत्र में पहले तेज बारिश हुई। आंधी से कई जगह तिरपाल, टीन और छप्पर उड़ गए। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि मंडी में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। पंप पहले से चलवाए गए थे, लेकिन नालियों पर बोरियां रखे होने के कारण कुछ स्थानों पर पानी भर गया। मंडी प्रशासन व्यवस्था संभालने में जुटा रहा। जिले में अब तक करीब 40 प्रतिशत सरसों की बुवाई हो चुकी है। खेतों में पानी भरने से हाल ही में बोए गए बीज खराब होने की आशंका है। कुछ स्थानों पर आलू और मटर की अगेती बुवाई भी हुई है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि छाता-कोसी क्षेत्र में नुकसान की आशंका है। शुक्रवार को सर्वे कराकर फसलों के नुकसान का आकलन कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें