वृंदावन। श्री बांकेबिहारी मंदिर में मेरठ की एजेंसी ने प्रवेश द्वार तीन से रेलिंग लगाने का कार्य शुरु कर दिया है। मंदिर में मेरठ की कार्यदायी संस्था द्वारा गुरुवार को रातभर रेलिंग लगाने का कार्य किया गया। प्रवेश द्वार तीन से लेकर मंदिर के पीछे के चौक से होकर मुख्य चौक के ढलान तक रेलिंग लगाई गई। शनिवार को खाटू श्याम मंदिर की तर्ज पर लगाई गई रेलिंग में होकर मंदिर के चौक तक पहुंचे श्रद्धालुओं ने नई व्यवस्था की सराहना की।