फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां...कुब्जा-श्रीकृष्ण मंदिर की दीवारों पर उकेरे कृष्णकालीन प्रसंग

मथुरा में राष्ट्रपति के अंतापाड़ा स्थित कुब्जा-श्रीकृष्ण मंदिर तक पहुंचने वाले रास्तों पर नए सिरे से इंटरलॉकिंग करवाई जा रही है। इतना ही नहीं पूरी मलिन बस्ती के घरों की दीवारों को लाल रंग से पेंट करके इन पर फूल-पत्तियों की आकर्षक पेंटिंग की जा रही है, ताकि राष्ट्रपति को घरों का दृश्य प्राचीन नजर आए। इसके अलावा मंदिर की दीवारों पर कुब्जा और श्रीकृष्ण के प्रसंग चित्रों के माध्यम से उकेरे गए हैं। अंतापाड़ा स्थित प्राचीन मंदिर को सजाने-संवारने का काम पिछले चार दिन से चल रहा है। यहां लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, एडीए और नगर निगम की टीमें सड़क, बिजली के तारों से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को संवारने में लगी हुई हैं। चूंकि मंदिर के पूरे रास्ते पर ही नाला है। इसलिए नाले को टिनशेड से कवर किया जा रहा है। बस्ती के दूसरी ओर से आने वाले रास्ते को सोमवार को टिनशेड लगाकर बंद करा दिया गया, ताकि सुरक्षा संबंधी दिक्कतें न हों। मंदिर परिसर के अंदर भी पेंटिंग करवाई जा रही हैं। वहीं बस्ती के घरों की बाहरी दीवारों को फूल पत्तियों से सजाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें