अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई में निधन हो गया था। उनकी स्मृति में मथुरा के बलदेव क्षेत्र के गांव सेलखेड़ा में ग्रामीण 6 दिसंबर को हवनयज्ञ व शांति पाठ के साथ विशेष भोज का आयोजन कर रहे हैं। भोज के लिए गांव-गांव में निमंत्रण भेजा गया था। उम्मीद जताई है कि इस कार्यक्रम करीब 8-10 दस हजार लोग लोग शामिल होंगे। गोपाल सिंह पहलवान, लाखन सिंह ने बताया उनकी याद में इस विशेष भोज का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 8 बजे शांति पाठ व हवन-यज्ञ हुआ। कार्यक्रम में सेलखेड़ा, करनऊ, फतेहपुरा, कचनाऊ, बरौली, घड़ी मंगली, पटलोनी, जादोपुर, गड़सोली, घड़ी नन्नू के ग्रामीण व समाजसेवी उपस्थित रहे। आयोजन में करीब 6 भट्ठियों पर 40 हलवाई खाना बनाने में जुटे रहे।