श्रीकृष्ण लिखी चांदी की शिला यात्रा मथुरा के साैंख कस्बा पहुंची। लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने कस्बा की अग्रवाल सेवा सदन परिसर में पहुंचे। लोगों ने 10 किलो वजन की चांदी की शिला का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। इस दौरान संपूर्ण परिसर श्रीकृष्ण की जय और अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है के नारों से गुंजायमान हो उठा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद प्रकरण में याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि संपूर्ण भारत में एक लाख पवित्र स्थानों पर संकल्पित रजत शिला के पूजन के कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम प्रभारी संयोजक पंडित राजेश पाठक, जय राम शर्मा, हरिदास महाराज, महेश अग्रवाल आदि माैजूद रहे।