श्रीखाटू श्याम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा स्थापना नगर परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।बलदेव के रीढ़ा मोहल्ला स्थित मंदिर में श्री खाटू श्याम जी विग्रह प्राण प्रतिष्ठा स्थापना समारोह में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड पड़े। बंसल परिवार रीढ़ा वालों के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रीढ़ा से नगर परिक्रमा बैंड बाजे के साथ शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकलीं । श्री खाटू श्याम जी की स्थापना के दौरान बलराम नगरी श्याममय में नजर आई । श्रद्धालु महिला व पुरुष युवतियां नाचते गाते हुए नजर आए। रथ पर सवार श्री खाटू श्याम विग्रह बड़े मनोहारी लग रहें थे। इस दौरान राधेश्याम बंसल, दाऊदयाल बंसल, सीताराम बंसल, रमेश चंद बंसल, सुरेश चंद बंसल, प्यारेलाल बंसल, हरिओम बंसल, कन्हैया बंसल, सतीश बंसल, उमेश बंसल, भुवनेश्वर बंसल, चेयरमैन डॉ मुरारी लाल अग्रवाल, सुदीप बंसल, भोला सेठ काफी संख्या में श्रद्धालु महिला व पुरुष युवतियां उपस्थित थे।