अक्षय नवमी पर बुधवार की रात मथुरा के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर आस्था का जनसैलाब उमड़ना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने अक्षय पुण्य प्राप्ति के लिए नंगे पैर राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए प्रभु भक्ति में लीन होकर परिक्रमा लगाई। आज पूरे दिन सड़कों पर परिक्रमार्थियों का सैलाब उमड़ेगा।