मथुरा सांसद हेमामालिनी ने बृहस्पतिवार को राया के पास निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे का हाल जाना। साथ ही कार्य कर रहे मजदूरों व स्थानीय लोगों से बातचीत की। सांसद ने कहा कि ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। मथुरा-वृंदावन रेल लाइन को सड़क मार्ग में परिवर्तन करने की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही 100 फीट का सीधा सड़क मथुरा स्टेशन से वृंदावन तक जाएगा और लोगों को राहत मिलेगी। वहीं 84 कोस परिक्रमा का भी काम जैसे ही स्वीकृत हो जाएगा वैसे ही गांव-गांव को सड़क से जोड़ने में हम सफल हो जाएंगे।