मथुरा रेलवे जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस पर एडीजी रेलवे प्रकाश डी गुरुवार दोपहर निरीक्षण करने पहुंचे। एडीजी के पहुंचने पर सर्वप्रथम उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाने की हेल्प डेस्क का रजिस्टर चेक कर जानकारी ली। उन्होंने सम्बंधितों को रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली पर मथुरा में देश विदेश से लोग आयेंगे। अधिकारियों ने आगाह किया कि यात्रियों और श्रद्धालुओं को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीसीटीवी व पब्लिक एड्रेस सिस्टम दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इस दौरान जीआरपी एसपी, डीआईजी मथुरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।