फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा रेल हादसा...तीसरे दिन भी जारी मरम्मत कार्य, चारों ट्रैक चालू; 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजर रहीं ट्रेनें

मथुरा में मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद फिर से चारों रेल लाइन को चालू कर दिया गया है। मरम्मत कार्य अब भी जारी है। ऐसे में काॅशन लगाया गया। ट्रेनों को धीमी रफ्तार से गुजारा जा रहा है। मथुरा- पलवल रेल मार्ग पर मंगलवार मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। इससे आगरा-दिल्ली रेल रूट पर यातायात करीब-करीब ठप हो गया था। रेल हादसे के बाद से लगातार मरम्मत कार्य जारी था। बृहस्पतिवार को भी कार्य जारी है। अप और डाउन लाइन में 400 मीटर ट्रैक पर टेंपररी स्लीपर्स लगाए गए हैं। इसके साथ क्रॉस ओवर बनाने का काम किया जाएगा। ओएचई डाली जाएगी। रेल हादसे के बाद से चारों लाइन अब चालू हो गई हैं। फिलहाल इन लाइनों पर कॉशन लगाया गया। हादसे वाले मार्ग पर सभी रेलगाड़ियां 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से निकाली जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें