उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की रात एक साध्वी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। वह अधजली अवस्था में रातभर कुटिया में तड़पती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साध्वी को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने साथ रहने वाले एक साधु हिरासत में लिया है। जांच की जा रही है।