फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा में मैरिज होम में चोरों ने शादी समारोह से जेवरात और नकदी भरे बैग किए पार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शादी समारोह से युवकों ने जेवरात और नकदी भरे दो बैग पार कर दिए। घटना की सूचना मिली तो घरवालों के होश उड़ गए। घटना मैरिज होम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बाद गांव की है। गांव स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। इसी समय एक युवक घुसा। वहां धूम रहा था। इसके बाद ज्वेलरी से भरे दो बैग पार कर दिए। बैग गायब होने की सूचना पर घरवालों के होश उड़ गए। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो उसमें घटना दिख गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें