फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा में भीषण हादसा, तीन महिलाओं सहित पांच की मौत... एक दर्जन लोग घायल

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 01:53 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। लोग जान बचाने के लिए कूदकर भागे। इसी समय गाड़ी के नीचे आ गए। दो बालिकाओं सहित पांच की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सभी लोग बिहार के गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र आने वाले हेट विद्या हीचापुर गांव के रहने वाले थे। हादसा कोसीकलां थाना क्षेत्र के शेरगढ़ रोड स्थित नगरिया सात विसा गांव के पास हुआ। यहां तड़के पहर बिहार के मजदूर ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए हरियाणा के पलवल जिले के होडल जा रहे थे। बिहार से अलीगढ़ तक ट्रेन से आए थे। अलीगढ़ से मैक्स पिकअप में सवार होकर होडल जा रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें