मथुरा के हृदय स्थल कहे जाने वाले होलीगेट चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को रौंद दिया। उसे गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित घरवालों ने कोतवाली में हंगामा कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल परिजनों के समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।