मथुरा के बलदेव में पहलगाम हमले के विरोध में बाजार बंद रहे। लोगों ने भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई पर खुशी जताई। सुबह से ही हिंदूवादी संगठनों ने बाजार बंद करने के लिए रैली निकाल कर लोगों ने बाजार बंद रखने की अपील की। रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली। इसका असर दिखाई दिया। पूरा बाजार बंद सफल रहा।