उत्तर प्रदेश किसान सभा ने किसानों, मजदूरों और गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में छाता चीनी मिल को शीघ्र चालू कराने, एसआईआर समाप्त करने, दोषियों को दंडित करने तथा किसानों-मजदूरों के समस्त कर्ज बिना ब्याज के माफ करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, जिला मंत्री गजेंद्र सिंह, छीतर सिंह, रमेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।