दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व सचिव एवं एनएसयूआई की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव करिश्मा ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार द्वारा वोट चोरी की गई है, उससे देश में लोकतंत्र की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि डरी हुई भाजपा सरकार को ललकारने और दिल्ली पुलिस द्वारा देश की बेटियों के साथ किए गए बर्बरतापूर्ण व्यवहार के खिलाफ एनएसयूआई ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 में यूपी में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तथा राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।