हाईवे थाना क्षेत्र के नटवर नगर में मंगलवार की शाम को पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। कुल्हाड़ी विवाहिता के गले में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। पत्नी को लहूलुहान हालत में छोड़कर पति भाग गया। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मंगलवार की शाम को नटवर निवासी 25 वर्षीय आरती और उसके पति सुनील का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।