फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुड़िया मेले से पहले जर्जर हुआ जाजन पट्टी ओवरब्रिज, गड्ढों भरी सड़क से गुजरेंगे लाखों श्रद्धालु

Dhirendra Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 02:41 PM IST

मथुरा भरतपुर मार्ग को जोड़ने वाली जाजन पट्टी ओवरब्रिज का मुख्य सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी है। इस मार्ग पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं, जिससे राहगीरों को आए दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगो को सड़क की बदहाल हालत के चलते हादसे होने की आंशका है। लेकिन अब तक संबंधित अधिकारियों ने स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्थान से आने वाले श्रद्धालु इस सड़क से होकर गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेला में जाते है। ओवरब्रिज की जर्जर सड़क मार्ग से हादसे होने आशंका है। आये दिन बाइके फिसल जाती है। लेकिन जिला प्रशासन का कोई ध्यान नही है। इसे लेकर ग्रामीण चंद्रपाल सिंह कुंतल, छोटू, रवि, रंधीर सिंह, राजू सिंह, प्रेमसिह, गगन सिंह, सोनू सिंह आदि ने जिला प्रशासन से जर्जर सड़क मार्ग को मरम्मत कराने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें