फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की खबर...मथुरा जंक्शन पर अफरा-तफरी, बम निरोधक दस्ते ने खंगाले कोच

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जबलपुर से नई दिल्ली जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और देखते ही देखते प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, आरपीएफ और जीआरपी की टीमें ट्रेन में पहुंच गईं। दरअसल, ट्रेन सुबह 10:02 बजे पर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी, आरपीएफ ने तत्काल सभी दरवाजे सील कर दिए। यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर ले जाकर खड़ा किया गया। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और कोच दर कोच सघन जांच शुरू की। सुरक्षा टीम ने सीटों के नीचे, लगेज रैक, टॉयलेट और सभी संदिग्ध जगहों को बारीकी से खंगाला। इस दौरान करीब 10 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर ही रोकी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें