फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पौष पूर्णिमा पर बलदेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

पौष पूर्णिमा पर ब्रज के राजा ठाकुर श्रीदाऊजी महाराज की नगरी बलदेव में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। एक माह तक श्रद्धा और आस्था के साथ चले अगहन पूर्णिमा लक्खी मेले का पौष पूर्णिमा के दिन विधिवत समापन हुआ। श्री दाऊजी मंदिर परिसर में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। भोर से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे कतारबद्ध होकर ठाकुर श्रीदाऊजी महाराज के दर्शन किए। जय-जयकार और भक्ति जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसी के साथ एक माह तक चलने वाला अगहन पूर्णिमा लक्खी मेला का विधिवत समापन हो गया, जो चार जनवरी को होगा। पूर्णिमा पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन व मंदिर प्रबंधन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें